सुपर टस्कन वाइन सहित टस्कनी, इटली की आलीशान इतालवी वाइन टेस्टिंग यात्राओं की खोज करें. ब्रूनेलो, क्यांति क्लासिको, मरैमा, बोलगेरी और नोबिल डी मोन्तेपुलचिनो में विशेष वाइन भ्रमण.
फफ्लंस वाइन गोर्मे के भाग में आपका स्वागत है, जो कि विशेष रूप से कॉर्पोरेट और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए है. टस्कनी दुनिया के सबसे सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वाइन क्षेत्रों में से एक है तथा हम हमारी यात्रा में इसके सुदरतम नज़ारे, साथ ही इसके रहस्यमय खजानों को भी शामिल करेंगे. फ्लोरेंस से प्रारंभ करके क्यांति क्लासिको के मोहक, छोट-मोटे रास्तों से यात्रा करेंगे. ब्रूनेलो और विनो नोबिल डी मोन्तेपुलचिनो के बेहतरीन स्थानों में स्वादन का मजा लेने से पहले, क्यों ना सुंदर शहर सिएना घूमा जाए? फार्म में पेकोरिनो पनीर बनते हुए देखें और खाली समय को रास्ते भर पिएंजा, सेन गिमिग्नेनो या कोर्तोना के मध्यकालीन गाँवों को जानने में गुजारें. फिर तटीय मरैमा पर प्रसिद्ध ‘सुपर टस्कन्स’ का घर देखें, जहाँ आप सबसे प्रतिष्ठित वाइन स्थानों, जैसे ओर्नेलिया सिसकाया, एंटीनॉरी पर विशेष स्वादन का मजा लेंगे.
हम यादगार कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें निम्न शामिल हैं:
इनमें से कोई भी विकल्प टस्कनी के सभी महत्वपूर्ण वाइन क्षेत्रों: क्यांति क्लासिको, ब्रूनेलो, मोन्तेपुलचिनो, मरैमा, बोलगीरी और एल्बा आयलैंड में एक मित्रवत्, अनौपचारिक वातावरण में आयोजित किया जा सकता है
सोमेलियर लेड, किसी सेमिनार का अंत करने या किसी सम्मेलन के दौरान संध्या भ्रमण के लिए एक रोचक व आरामदायक तरीका है. आपके होटल में, निजी नौका पर, किसी प्राचीन गुंबदाकार गोदाम, किसी शानदार होटल या रेस्तराँ की बैठक, या किले अथवा संग्रहालय में, हल्के-फुल्के वातावरण में भोजन व वाइन के साथ दल निर्माण कराया जा सकता है.
टस्कनी में बेहतरीन होटल या निजी किले में शानदार निवास और ग्राहको के मनोरंजन के असाधारण अवसर के लिए बनाए गए मिशलीन-स्टार्ड भोजन आपकी कंपनी पर अतिथि सत्कार की एक स्थायी व प्रभावी छाप छोड़ेगे.
टस्कनी में वाईन गोर्मे टूर्स से संतुष्ट पिछले फफ्लंस ग्राहक.
व्यावसायिक यात्रा आवश्यकताओं के बारे में चर्चा करने और प्रस्ताव और भाव पता करने के लिए हमें संपर्क करें